Saturday 8 April 2017

श्री दुर्गा कवच

!! ॐ नमो श्री हरि !!

श्री दुर्गा कवच ! एक अचूक उपाय - 

यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के रोग से पीड़ित है और सभी प्रकार का उपचार करा चुका है। लेकिन रोग में कोई आराम नहीं है। तो उस व्यक्ति को श्री दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए। यह पाठ चालीस दिनों तक प्रातः सूर्योदय के साथ ही करना चाहिए। श्री दुर्गा कवच एक अचूक उपाय है। किसी भी प्रकार के रोग से मुक्ति पाने हेतु। श्री दुर्गा कवच का पाठ करने वाले व्यक्ति पर मारण-मोहन-उच्चाटन आदि तांत्रिक क्रियाएं भी कोई असर नहीं कर पाती हैं। श्री दुर्गा कवच में सिर से लेकर पैर के तलवे तक को मन्त्रों द्वारा सुरक्षित किया जाता है। हमारे शरीर के बाहरी एवं आंतरिक समस्त अंगों की रक्षा श्री दुर्गा कवच के मन्त्रों से की जाती है।  यदि कोई व्यक्ति स्वयं पाठ करने में समर्थ नहीं है तो परिवार का कोई भी सदस्य उसके लिए पाठ कर सकता है। यदि यह भी संभव नहीं है तो आप किसी योग्य व्यक्ति से यह पाठ करवा सकते हैं। स्त्री या पुरुष कोई भी श्री दुर्गा कवच का पाठ कर सकता है।                                                            दुर्गा कवच का पाठ करवाने के लिए आप प्रेमाभक्ति योग संस्थान से भी संपर्क कर सकते हैं। यह सब निःशुल्क है। परन्तु पूजा सामग्री का व्यय आप स्वयं वहन करना होगा। प्रेमाभक्ति योग संस्थान से संपर्क करने हेतु नीचे दिए हुए नंबर पर कॉल करें या सन्देश भेजें। समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक। 

गीता राधेमोहन 
प्रेमाभक्ति योग संस्थान 
Call / WhatsApp No. 08383804815 

No comments:

Post a Comment